{"_id":"087b8d660fa38c11a2c84133e048f427","slug":"what-s-app-the-trains-on-the-complaint-of-illegal-recovery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब व्हाट्स एप का एक फायदा ये भी है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब व्हाट्स एप का एक फायदा ये भी है
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी ट्रेनों में यात्रियों से अभद्रता, अवैध वसूली, अनाधिकृत कृत्य नहीं कर पाएंगे। जीआरपी के एडीजी वीरेंद्र कुमार ने ‘सिटीजन आई’ नाम से नई सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
इसके तहत यात्री अपने साथ होने वाली घटना की वीडियो व ऑडियो क्लिप बनाकर 09454458064 पर वॉट्स अप कर सकता है। पुलिस अधिकारी यात्री का नाम व पता के गुप्त रखेंगे और संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को तैनात जीआरपी जवान कई बार यात्रियों से अवैध वसूली और अभद्रता करते हैं। यात्री चाहकर भी उनका कुछ नहीं कर पाते।
यदि शिकायत भी की जाए तो पुलिस कर्मियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती। सीओ जीआरपी प्रीति बाला ने बताया कि एडीजी जीआरपी वीरेंद्र कुमार के निर्देश पर सिटीजन आई सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
इसमें यात्री ट्रेनों में होने वाले अवैध गतिविधि, पुलिस कर्मियों द्वारा की जाने वाली अवैध वसूली, यात्रियों से अभद्रता, अनाधिकृत काम, अनाधिकृत वेंडर की वीडियो व ऑडियो क्लिप बनाकर 09454458064 पर वाट्स अप करेंगे।
वरिष्ठ अधिकारी क्लिप के जरिये दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। यात्री को क्लिप के साथ घटनास्थल, ट्रेन व कोच नंबर, प्लेटफार्म नंबर, घटना का दिन व समय आदि भी बताना होगा।