{"_id":"5893497b4f1c1b9c35e80655","slug":"went-and-stole-suit-in-boutique","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई थी मेकअप कराने और चुरा ले गई सूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आई थी मेकअप कराने और चुरा ले गई सूट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर पांच थाना क्षेत्र में मेकअप के लिए एक बुटिक में आई महिला ने चार लेडिज सूट चुरा लिए। यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले की जानकारी होने पर बुटिक संचालिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम को मीनाक्षी निवासी खेड़ी माजरा सेक्टर चार स्थित अंजू के बुटिक में मेकअप के लिए आई थी। इस समय अंजू दूसरी महिलाओं के काम में व्यस्त थी। इसी दौरान मौका देखकर मीनाक्षी ने चार लेडिज सूट उठाकर अपनी शॉल के नीचे छिपा लिए और बिना मेकअप कराए वापस चली गई।
विज्ञापन
अंजू ने पुलिस को बताया कि थोड़ी देर बाद जब लेडिज सूट की जरूरत पड़ी लेकिन सूट नहीं मिले। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तब पता चला कि महिला सूट शॉल में छुपाकर ले गई है। इसके बाद अंजू ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। साथ में सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन