फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weapon smuggler arrested who was carry 30 pistols

वेपन स्मगलर से बरामद किए दो दर्जन से भी ज्यादा पिस्टल, करता था इन राज्यों में हथियार सप्लाई

Thu, 25 Jan 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Jan 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
weapon smuggler arrested who was carry 30 pistols
weapon smuggler - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी से तीन पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


वह दिल्ली, यूपी व हरियाणा में पांच वर्षों से अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर जितेंद्र तिवारी की टीम अवैध हथियार तस्करों पर नजर बनाए हुई थी।
विज्ञापन


टीम को 23 जनवरी को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का सदस्य (कैरियर) अवैध हथियारों की खेप लेकर दिल्ली आएगा। गिरोह का सरगना मानावर, मध्यप्रदेश निवासी दिनेश उर्फ राजू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

150-160 पिस्टल वो पहले भी सप्लाई कर चुका है

weapon smuggler arrested who was carry 30 pistols

इंस्पेक्टर जितेन्द्र तिवारी की टीम ने भगवान महावीर मार्ग, रोहिणी में घेराबंदी कर गिरोह के सदस्य कैलाश सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया। यहां ये ऑटो से आया था। इसकी तलाशी लेने पर एक पिस्टल व तीन कारतूस मिले।

बैग की तलाशी लेने पर और 29 पिस्टल बरामद की गईं। कैलाश सोलंकी ने बताया कि वह दिनेश उर्फ राजू के कहने पर दिल्ली, यूपी व हरियाणा में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था।

वह धार, मध्यप्रदेश के तकदीर के कहने पर भी अवैध हथियार सप्लाई करता था। वह अभी तक इन दोनों के कहने पर 150-160 पिस्टल दिल्ली व यूपी के बॉर्डर इलाकों में सप्लाई कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed