फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   we have kidnapped that girl for rape: accused

एक बार फिर शर्मसार होते-होते बची दिल्ली

Tue, 16 Dec 2014 03:33 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
we have kidnapped that girl for rape: accused

दिल्ली के पहाड़गंज के आरामबाग इलाके में रविवार दोपहर शराब के नशे में धुत्त चार युवकों ने घर के बाहर खेल रही एक साल की बच्ची को अगवा कर लिया, लेकिन नजर पड़ने पर पिता ने बेटी को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों को पहुंचने पर चारों बच्ची को छोड़कर भागने लगे।

विज्ञापन


इस दौरान गांव-बामडोला, झज्जर निवासी आरोपी राजेश को दबोच लिया गया। पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सोमवार को अन्य आरोपियों नबी करीम निवासी सिद्धार्थ, राजकुमार और सदर बाजार निवासी हर्ष को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि गाजियाबाद में रहने वाला संदीप पांडेय प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी आरामबाग में ससुराल है। रविवार को वह पत्नी स्वाति और बेटी परी (1) के साथ आरामबाग स्थित अपनी ससुराल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई थी घटना

we have kidnapped that girl for rape: accused

दोपहर 3:00 बजे संदीप बरामदे पर बेटी को वॉकर के सहारे चलना सीखा रहा था। इस बीच वह किसी काम से अंदर चला गया। तभी ग्रिल खोलकर चार युवक आए और बच्ची को गोद में लेकर भागने लगे। पीछा कर संदीप ने एक को पकड़ लिया।

इस पर चारों ने उसकी पिटाई कर दी। शोरशराबा होने पर सभी मासूम को छोड़कर भागने लगे, लेकिन लोगों ने राजेश को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया है कि शराब के नशे में बच्ची को गलत नीयत से अगवा करने का प्रयास किया था। चारों आरोपी इलाके में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं।

इससे पहले पुरानी दिल्ली रेलवे थाने की पुलिस ने सोमवार दोपहर अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से आए 41 युवक युवतियों को स्टेशन पर रोक लिया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस ग्रुप में शामिल एक युवक ने युवती को अगवा कर लिया है। हालांकि जांच के बाद पता चला कि युवती अपने परिजनों को बिना बताए ही ग्रुप के साथ एक  कंपनी में इंटर्नशिप करने आई थी। पुलिस ने सारे कागजात देखने के बाद सभी को छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed