फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Watchman cut from the Axe.

चौकीदार को कुल्हाड़ी से काट डाला

Mon, 29 Sep 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 29 Sep 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Watchman cut from the Axe.

कालकागढ़ी के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में घुसे दो बदमाशों ने विरोध करने पर चौकीदार की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। कारोबारी के ड्राइवर ने कमरा अंदर से लॉक कर जान बचाई।

विज्ञापन


एल्युमीनियम लूटकर बदमाश बराबर में ही दूसरी निर्माणाधीन बिल्डिंग में घुस गए, जहां कर्मचारियों ने उन्हें दबोच लिया और सिहानी गेट कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बादशाह निवासी कैलाभट्टा और वकील निवासी गुलावठी बुलंदशहर हैं। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, खून से सने कपडे़ और एल्युमीनियम बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दोनों शनिवार रात करीब डेढ़ बजे कालकागढ़ी के पास दिनेश गर्ग की निर्माणाधीन बिल्डिंग में घुस गए। दिनेश गर्ग कविनगर में रहते हैं, घंटाघर पर उनकी पेंट की दुकान है।

दिनेश गर्ग ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में चौकीदार कपिल (55) निवासी बलिया और उनकी कार का ड्राइवर विनीत रहते हैं।

चौकीदार मच्छरदानी लगाकर ग्राउंड फ्लोर पर सोया था और विनीत प्रथम तल पर बने कमरे में। रात करीब दो बजे विनीत ने फोन करके उन्हें बताया कि बिल्डिंग में बदमाश घुस आए हैं।

चौकीदार उनका विरोध कर रहा है। उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया है। वे पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे तो कपिल की चारपाई पर लाश पड़ी थी। कुल्हाड़ी से उसके सिर पर प्रहार किया गया था।

वारदात कर चोर भाग चुके थे। इसी दौरान उनकी बिल्डिंग से कुछ दूरी पर बन रही दूसरी बिल्डिंग में काम कर रहे कर्मचारियों ने सूचना दी कि उन्होंने दो चोर पकड़ लिए हैं।


एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की गई तो उन्होंने चौकीदार की हत्या करना कुबूल कर लिया।

दोनों स्मैकिया और नशे के इंजेक्शन लेने के आदी हैं। नशे की हालत में थे। घटनास्थल से मिले फुट और फिंगर प्रिंट से भी बदमाशों के फुट और फिंगर प्रिंट मिलान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed