फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Was made by the mother of the kidnapped offspring.

मां ने ही कराया था वंश का अपहरण

Sun, 09 Nov 2014 01:47 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Sun, 09 Nov 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
Was made by the mother of the kidnapped offspring.

22 अक्तूबर को वैशाली सेक्टर-4 स्थित अपने घर के सामने से अपहृत हुए तीन साल के मासूम वंश को शनिवार शाम गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर से बरामद कर लिया।

विज्ञापन


वंश का अपहरण उसकी मां रानी ने अपने बेटे और उसके दोस्त को भेजकर कराया था। दो शादी कर चुकी रानी दूसरे पति रमन से विवाद होने के बाद दोबारा यमुनानगर स्थित अपने पहले पति के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन


25 अक्तूबर को ही रमन को वंश के यमुनानगर होने की बात का पता चला गया था। मगर पुलिस से उसने यह बात छिपाई। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने अपहरण करने वाले रानी के पहले पति के बेटे रोहित और उसके दोस्त राहुल को गिफ्तार कर लिया। रानी और रमन को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-4 निवासी रमन शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 22 अक्तूबर की दोपहर उनका तीन साल का बेटा वंश घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया।

रमन ने पुलिस से झूठ बोला था कि उनकी पत्नी रानी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने जब पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो दो युवक दिखाई दिए।

युवकों ने वंश को चॉकलेट देने का लालच दिया और गोद में उठाकर ले गए थे। इसके बाद से वंश का कोई पता नहीं चल सका था। पांच नवंबर को एसएसपी ने वंश को ढूंढने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

सीओ रणविजय सिंह ने बताया कि जब मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि रमन की पत्नी रानी की मौत नहीं हुई है। रानी यमुनानगर हरियाणा में रहती है।

पुलिस टीम शनिवार को यमुनानगर पहुंची और वहां से रानी के पास से वंश को बरामद कर लिया। कुछ ही दूरी पर अपने रिश्तेदारों के घर से ही रमन भी मिल गया।

रानी ने बताया कि उसने अपने पहले पति के बेटे रोहित और उसके दोस्त राहुल को भेजकर 22 नवंबर को वंश का अपहरण कराया था। रमन को 25 अक्टूबर को ही पता चल गया था कि वंश रानी के साथ है।

मगर उसने न सिर्फ पुलिस से यह बात छिपाई बल्कि अपना मोबाइल भी बंद रखने लगा। पुलिस को शक हुआ तो मोबाइल लोकेशन के जरिए यमुनानगर तक पहुंच गई और पूरी कहानी का खुलासा हो गया।

वंश के जन्म के कुछ समय बाद ही घर छोड़ा
सीओ रणविजय सिंह ने बताया कि रानी की रमन के साथ दूसरी शादी थी। वह अपने पहले पति और तीन बच्चों के साथ यमुनानगर में रह रही थी। करीब दो साल पहले वह रमन के संपर्क में आई और रमन के साथ शादी कर ली।

वंश के जन्म के करीब तीन माह बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद रानी वापस अपने पहले पति के साथ यमुनानगर रहने लगी। रानी को शक था कि रमन वैशाली में किसी और महिला के साथ रहता है।

जिसके कारण उसने अपने पहले पति के बेटे रोहित के साथ वंश को लाने की योजना बनाई। 22 अक्तूबर को वह रोहित और उसके दोस्त राहुल के साथ दिल्ली आई।

दोनों को वैशाली भेजकर वह खुद दिल्ली रुक गई। रमन को 25 अक्तूबर को वंश के यमुनानगर होने की जानकारी मिली। जिसके बाद से वह भी यमुनानगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर रह रहा था।


रमन पर भी होगी कार्रवाई
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच में अगर यह साफ होता है रमन ने पुलिस को गुमराह किया है तो रमन पर भी कार्रवाई होगी।

यह भी जांच की जा रही है कि रमन ने पुलिस को यह क्यों कहा कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। आरोपी रोहित और राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि रानी और रमन को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed