फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wants to become a millionaire in the guise of religious trust

मिल गई थी एक खास तरकीब, रातों रात करोड़पति बनने का देखने लगे थे ख्वाब

Sat, 25 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Wants to become a millionaire in the guise of religious trust
फ्रॉड - फोटो : अमर उजाला

धार्मिक ट्रस्ट की आड़ में बैंक को 11.71 करोड़ रुपये का चूना लगाने का प्रयास करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में बैंक का कस्टमर सर्विस मैनेजर दयालपुर निवासी बलवंत सिंह भी शामिल है।

विज्ञापन


अन्य आरोपियों की पहचान शाहदरा निवासी नरेंद्र कुमार, जौहरीपुर निवासी राजेंद्र कुमार, गाजियाबाद निवासी उदित प्रजापति और देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी फर्जी चेक के जरिये कोलकाता के फाइनेंसर के खाते से करोड़ों रुपये निकालने के फिराक में थे। पुलिस पूछताछ कर उनके आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

11.71  करोड़ के दो चेक जारी किए

Wants to become a millionaire in the guise of religious trust
धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला

जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि गत 23 जून को प्रीत विहार स्थित आईसीआईसीआई बैंक की ओर से धोखाधड़ी की शिकायत की गई।

इसमें कहा गया कि धार्मिक ट्रस्ट के लिए 11.71  करोड़ के दो चेक जारी किए गए हैं, जो फर्जी हैं। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने नरेंद्र कुमार को दबोच लिया।

उसने खुलासा किया कि वह अपने सहयोगियों उदित प्रजापति, देवेंद्र और राजेंद्र के साथ मिलकर करोड़पति बनने की साजिश रची। इसमें आईसीआईसीआई प्रीत विहार शाखा में कार्यरत बलवंत को शामिल कर लिया।

शिरडी साईं नाम से एक धार्मिक ट्रस्ट बनाया

Wants to become a millionaire in the guise of religious trust

सभी ने योजनानुसार श्री शिरडी साईं नाम से एक धार्मिक ट्रस्ट बनाया।  ट्रस्ट में इन लोगों ने चंदे के रूप में कुछ चेक डाले। बैंक में होने की वजह से बलवंत ऐसे खाते की तलाश में जुट गया, जिसमें करोड़ों की रकम हो।

बलवंत को पता चला कि कोलकाता के एक फाइनेंसर के खाते में करोड़ों की रकम है। उसने फर्जी हस्ताक्षर के जरिये फाइनेंसर का चेक जारी करवा लिया। उसने धार्मिक ट्रस्ट के नाम पर दो चेक जारी किए और उसपर उपभोक्ता का फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। क्लीरेंस के दौरान रकम ज्यादा होने की वजह से बैंक कर्मियों को शक हुआ और जांच पड़ताल में चेक फर्जी निकला।

आरोपियों ने बताया कि मोटी रकम निकालने के बाद ट्रस्ट के अकाउंट को बंद करने की योजना थी। इनके पास से पुलिस को दो फर्जी चेक मिले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed