फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wanted crook salman aka daant toota arrested who snatch in metro cities after travelling with flight

झपटमारी के लिए करवाता था एयर टिकट, वांटेड 'दांत टूटा' के किस्से हैं बड़े हैरान करने वाले

Fri, 28 Jul 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Jul 2017 01:39 PM IST
सार

-उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस एएटीएस ने मकोका में वांटेड बदमाश सलमान उर्फ दांत टूटा को दबोचा      
-आरोपी की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम किया हुआ था घोषित      
-आरोपी ने वर्ष 2015 में यूपी के बदायुं जिला में इस्लाम नगर इलाके में पुलिसकर्मी पर बरसा दीं थी गोलियां      
-आरोपी के पास से एक विदेशी पिस्टल, दो कारतूस, तीन सोने की चेन और एक स्पोर्ट्स बाइक बरामद      
-आरोपी सैंकड़ों वारदातों में रहा शामिल,ड पुलिस एफआईआर से आरोपी को कर रही कनेक्ट      
-सलमान की गिरफ्तारी से फिलहाल झपटमारी के नौ मामले सुलझे, पुलिस कर रही छानबीन

विज्ञापन
wanted crook salman aka daant toota arrested who snatch in metro cities after travelling with flight
वांटेड दांत टूटा ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी जिला एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने मकोका में वांटेड, एक लाख के इनामी बदमाश को दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सलमान उर्फ दांत टूटा (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो आरोपी ने झपटमारों का गैंग बनाया हुआ था। यह खुद मेट्रो सिटीज में हवाई जहाज से जाकर वारदातों को अंजाम देता था। वारदात के बाद माल के साथ आरोपी प्रीमियम और सुविधा ट्रेन से वापस दिल्ली आ जाता था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से एक विदेशी पिस्टल, दो कारतूस, तीन सोने की चेन और एक स्पोर्ट्स बाइक बरामद की है। पुलिस की मानें तो आरोपी सैंकड़ो वारदातों में शामिल रहा है। हालांकि अधिकारिक तौर पर वह महज 19 मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से नौ वारदातें सुलझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि बुधवार को एएटीएस को सूचना मिली थी कि एक लाख का इनामी बदमाश और मकोका में वांटेड सलमान उर्फ दांत टूटा जाफराबाद इलाके में आने वाला है।आलम

करीब दो सालों से वह पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था

wanted crook salman aka daant toota arrested who snatch in metro cities after travelling with flight
वांटेड दांत टूटा ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सूचना के बाद एसीपी शशांक जायसवाल, एएटीएस इंस्पेक्टर विनय यादव, एसआई सतीश व अन्य की टीम ने मामूली मुठभेड़ के बाद आरोपी को टेंट वाले स्कूल से दबोच लिया। उसके पास से एक विदेशी पिस्टल, दो कारतूस, तीन चेन व एक हाई स्पीड 220 सीसी की स्पोर्ट्स बाइक बरामद हई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बरामद सोने की कई चेन उसने हैदराबाद सिटी से लूटी थी। पिछले करीब दो सालों से वह पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था। वर्ष 2015 में झपटमारी की वारदातों में नाम आने के बाद भजनपुरा थाने में उसके खिलाफ मकोका का मामला दर्ज किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।

मेट्रो सिटीज में देता था वारदातों को अंजाम...
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने झपटमारों का एक बड़ा गैंग बनाया हुआ था। वह 2010 से झपटमारी की वारदातों में शामिल रहा। इससे पूर्व 2010 से 2015 के बीच लगातार झपटमारी व लूट की वारदात में जेल अंदर-बाहर होता रहा। 2015 के बाद से वह पुलिस को चकशमा दे रहा था। सलमान ने बताया कि उसने दिल्ली, मुंबई समेत सभी मेट्रो सिटीज के अलावा हैदराबाद में अपने ठिकाने बनाए हुए थे। वहां वारदातों को अंजाम देने के लिए आरोपी हवाई जहाज से जाते थे। दो-तीन वारदातों को अंजाम देने के बाद यह सुविधा व प्रीमियम ट्रेन से वापस दिल्ली आ जाते थे। पिछले दिनों हैदराबाद पुलिस ने सलमान की एक सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचा।

बदायुं के इस्लाम नगर में पुलिसकर्मी पर चला दी थी गोली...

wanted crook salman aka daant toota arrested who snatch in metro cities after travelling with flight
arrest - फोटो : demo

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सलमान की बदायुं के इस्लाम नगर थाना क्षेत्र में उसकी ननिहाल है। 2015 में वह अपनी नानी के घर आया हुआ था। यहां मेले में कुछ पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटाने के लिए डंडे मारे थे, जिसमें एक डंडा सलमान को भी लग गया था।

घटना के बाद सलमान को इतना गुस्सा आया कि इसने शाम के समय एक पुलिसकर्मी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं थीं। हमले में पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया था, जिसके बाद पुलिसकर्मी डेढ़ माह तक अस्पताल में भर्ती रहा था।

वारदात के बाद से आरोपी फरार था। दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस को सलमान के पकड़े जाने की सूचना दे दी है।a

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed