{"_id":"5960f6844f1c1b126b8b46c8","slug":"walkie-talkie-gang-loot-people-by-fake-policeman-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक्टिव हैं वॉकी-टॉकी गैंग, खुद को पुलिसवाला बताकर दे रहे हैं ठगी को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में एक्टिव हैं वॉकी-टॉकी गैंग, खुद को पुलिसवाला बताकर दे रहे हैं ठगी को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की सड़कों पर घूम रहे हैं वॉकी-टॉकी वाले ठग। आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ितों से ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। पीड़ितों को इलाके में डकैती की बड़ी घटना होने की बात कहकर पहले डराते हैं फिर उनका सामान चेक करने का बहाने सामान लेकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही एक मामला जनकपुरी इलाके में सामने आया है। जहां आरोपी पीड़ित का कीमती सामान के साथ साथ एटीएम कार्ड भी लेकर रफूचक्कर हो गये और उनके बैंक अकाउंट से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। अब पुलिस शिकायत दर्ज कर ठगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दिनेश कुमार मिश्रा(58) सपरिवार पालम गांव में रहते हैं। वह सरकारी स्कूल में टीचर हैं। उनका बड़ा बेटा असम के तेजपुर स्थित सेंट्रल यूर्निवसिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। 10 जून को दिनेश अपने बेटे के पास जाने के लिए घर से निकले। वह डाबड़ी बस स्टॉप पर आनंद विहार जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। स्टॉप पर दो अन्य लोग खड़े थे। एक ने उनसे पूछा कि वह कहां जा रहे हैं। आनंद विहार जाने की बात कहने पर उस व्यक्ति ने भी कहा कि उसे भी आनंद विहार जाना है।
विज्ञापन
इसी बीच एक सफेद रंग की कार आकर रूकी। उसमें दो लोग सवार थे। ड्राइवर ने कहा कि वह पुलिस से हैं उन्हें आनंद विहार जाना है। वह रास्ता भटक गए हैं। दिनेश कुमार के पास खड़े शख्स ने कहा कि उसे आनंद विहार का रास्ता पता है वह साथ चल सकता है। फिर उसने दिनेश को भी चलने के लिए कहा। फिर सभी कार से सागरपुर की तरफ से आनंद विहार के लिए चल दिए।
ड्राइवर की सीट के बगल वाली सीट पर बैठे शख्स ने खुद का नाम राजवीर बताया। उसके हाथ में वॉकी टॉकी(वायरलैस सेट) भी था। राजवीर ने दोनों को कहा कि उनके पास चरस, गांजा या फिर नकली नोट तो नहीं हैं। उनलोगों ने अपना बैग राजवीर को दिखा दिया। उसके बाद राजवीर ने कहा कि उत्तम नगर में एक दिन पहले बड़ी डकैती हुई है। इसलिए उनका सामान अधिकारियों को दिखाना होगा। उसके बाद राजवीर ने दिनेश कुमार को एक लिफाफा दिया और सामान उसमें रखने के लिए कहा। दिनेश ने अपना मोबाइल फोन, पांच सौ रुपये और एटीएम कार्ड दे दिया।
दिल्ली कैंट इलाके में आरोपियों ने उनसे कार्ड का पिन नंबर पूछकर उन्हें नीचे उतारकर फरार हो गया। दिनेश ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से बदमाशों ने 1.40 लाख रुपये निकाल लिए हैं। बैंक से जानकारी मिली कि बदमाशों ने गोपीनाथ बाजार और निर्माण विहार के बी3एस मॉल स्थित एटीएम से रुपये निकाले हैं। पुलिस ने बैंक से दोनों एटीएम का सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।