फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   villagers abducted municipal corporation team in gurgaon

नगर निगम की टीम पर फूटा लोगों का गुस्सा, बवाल

Fri, 23 May 2014 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 23 May 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
villagers abducted municipal corporation team in gurgaon

गुड़गांव के नाथूपुर गांव नगर निगम की टीम को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करना भारी पड़ा। गांव वालों ने विरोध में पथराव कर दस्ते में शामिल लोगों के घायल कर दिया।

विज्ञापन


यही नहीं, दस्ते की गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस ने गांव वालों के बीच फसे लोगों को छुड़ाने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

नगर निगम आयुक्त डा. प्रवीण कुमार को दोपहर में सूचना मिली कि गांव नाथूपुर स्थित झुग्गियों में आग लगने के कारण 90 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं और उनमें रहने वाले परिवार बेघर हो गए हैं। नगर निगम आयुक्त मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


वहां पर उनको पता चला कि यह झुग्गियां नगर निगम की जमीन पर है। मौके की नापतौल करवाई गई तो पता चला कुछ निर्माण भी उसमें आ रही है। निगमायुक्त ने मौके पर ही जेसीबी बुला ली। देर शाम तक तोड़-फोड़ हुई। इस दौरान झल्लाए गांव वालों ने दस्ते पर पथराव किया। जिसमें टीम के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग गांव वालों के बीच हुए विवाद में फंस भी गए थे। गांव वालों ने विरोध में फायर विभाग की दो गाड़ियों टाटा एश व महिन्द्रा पिक-अप में आग लगा दी तथा लगभग आधा दर्जन सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में लगभग आधा दर्जन कर्मचारी घायल भी हुए हैं, जिनमें से चार फायर कर्मियों को रात में ही अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जिन्हें सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

एसडीओ अजय पंघाल के बयान पर फेस दो थाना पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों नामजद करते हुए बसडू उर्फ राकेश, अशोक, कृष्ण, सत्तु पुत्र कृपाराम, रवि पुत्र जगदीश, निक्की, सुभाष, मोरू, विजेन्द्र यादव, तीरथराम पुत्र रोहताश, देबू, सतपाल पुत्र बाबूराम व मनोज पुत्र सियाराम व अन्य अज्ञात 150 लोगों के खिलाफ विभिन्न धारा 109,114, 147,148,149,152,186, 332, 353, 394, 307, 435, 427, 506 आदि के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
gurgaon hungama

दस्ते में निगमायुक्त के साथ चीफ इंजीनियर बी एस सिंगरोहा, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर डा. विजयपाल यादव, मेडीकल ऑफिसर डा. सुमित धनखड़, नायब तहसीलदार दीपचन्द यादव, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमित श्योकंद, एनडी वशिष्ठ व रमन शर्मा, असिस्टैंट इंजीनियर अजय पंघाल, मंजीत दहिया, विशाल गर्ग व राजीव यादव, जूनियर इंजीनियर संजोग शर्मा व वसीम अकरम सहित अन्य निगम अधिकारी शामिल थे।

निगमायुक्त को भी आयी चोट
गांव वालों की ओर से हुए विरोध के बाद निगमायुक्त डाक्टर प्रवीण कुमार सहित कई लोगों को चोट आई है। कुछ लोगों को उपचार के लिए मेडिसिटी में रखा गया है। जबकि निगमायुक्त रात में हाईकोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए चंडीगढ़ चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed