{"_id":"61708c19bf42adcdb769c0684cf0e781","slug":"village-chief-financier-brother-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के फाइनेंसर भाई की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान के फाइनेंसर भाई की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर के ग्राम प्रधान अखिलेश नागर के भाई उमेश नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उमेश फाइनेंस का काम करता था।
विज्ञापन
शनिवार को वह गाजियाबाद के नीतिखंड-इंदिरापुरम निवासी अमित से 4.30 लाख रुपये वापस लेने की बात कहकर घर से निकला था।
रविवार शाम करीब 5 बजे उसकी लाश मसूरी थाना क्षेत्र में आईएमएस कॉलेज के सामने सड़क किनारे खड़ी कार में मिली। उसके सिर और माथे पर दो गोलियां मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार उमेश शनिवार को अपनी पत्नी-बच्चों को लेकर नोएडा के बरौला स्थित अपनी ससुराल में गया था। वहां से इंदिरापुरम पैसे लेने की बात करके वह अपनी कार से निकला था।
विज्ञापन
शनिवार रात 9:45 बजे उमेश ने अपने भाई को फोन पर बताया था कि वह रुपये लेकर निकल गया। मगर रात 11 बजे तक जब वह न अपने गांव पहुंचा और न ही बरौला तो परिजन घबरा गए।
उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। रविवार सुबह ही ग्राम प्रधान अखिलेश नागर ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दनकौर थाना प्रभारी प्रवीन यादव ने बताया कि उमेश के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र पहुंची।
वहीं एनएच-24 के किनारे खड़ी कार से उमेश की लाश बरामद हो गई। उमेश का एक मोबाइल कार से बरामद हुआ है, जबकि 4.30 लाख की नगदी और एक मोबाइल गायब है।
सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। मसूरी थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रुपयों के लालच में हत्या
ग्राम प्रधान अखिलेश और फाइनेेंसर का काम करने वाले उमेश का छोटा सा परिवार है। एक भाई ग्राम प्रधान के अलावा लोगों की सेवा करता है तो दूसरा भाई फाइनेंसर का काम करके व्यापार कर रहा था। पिछले कुछ दिन से एक बैंक कर्मचारी के संपर्क में उमेश आया था। आशंका है कि रुपयों के लालच में उसी ने उसकी हत्या न कराई हो।