फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vehicles thieves gang busted in delhi police got through gps

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: जीपीएस के जरिए चोरों तक पहुंची पुलिस

Sat, 28 Oct 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Oct 2017 10:04 AM IST
सार


- निजामुद्दीन थाना पुलिस ने पांच युवकों को किया गिरफ्तार
- वाहन चोरी कर उसके पार्ट्स अलग कर बेच देते थे आरोपी
 - कार में लगे

अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली

विज्ञापन
vehicles thieves gang busted in delhi police got through gps

विस्तार

निजामुद्दीन थाना पुलिस ने वाहन चोरों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो दिल्ली-एनसीआर व यूपी से वाहन चुराकर उन्हें उन्हें होडल, हरियाणा स्थित एक गोदाम में ले जाता था और वहां उसके पार्ट्स अलग कर बेच देता था।

विज्ञापन


आरोपी वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों ने एक ऐसी कार चोरी कर ली थी जिसमें जीपीएस लगा हुआ था। जीपीएस के जरिए ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, बी-ब्लॉक, जंगपुरा, हजरत निजामुद्दीन से एक सैंट्रो कार 17 अक्तूबर को चोरी हुई थी। कार में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। इससे वाहन की आखिरी लोकेशन होडल, हरियाणा में मिली। मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह व एसआई भारत सिंह की विशेष टीम बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम जीपीएस के जरिए होडल स्थित एक गोदाम में पहुंची और यहां पुलिस ने चोरी के वाहनों को काटते हुए पांच आरोपी मोहल्ला निकासा, कोसी कलां मथुरा, यूपी निवासी रहीस, मोहल्ला गुरुसगंज, कोसीकलां मथुरा, यूपी निवासी अकरम, मोहल्ला इंद्रिरागंज, कोसीकलां निवासी काले, इमरान और मोहल्ला गुरुसगंज, कोसीकलां, मथुरा निवासी ताहिर को गिरफ्तार कर लिया।

रहीस गोदाम मालिक है। अकरम वाहन चोर है और काले, चोरी के वाहनों को काटता था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये चोरी के वाहनों के पार्ट्स अलग कर देते थे और फिर अलग-अलग बाजारों व ग्राहकों को बेच देते थे।


पुलिस ने अकरम की निशानदेही पर ओल्ड जीटी रोड, कोसी कलां मथुरा से चोरी की कई कारें बरामद की हैं। गोदाम से छह ऑक्सीजन सिलेंडर, दो सीएनजी सिलेंडर, दो गैस कटर, एक एलपीजी सिलेंडर, तीन वाहनों के पार्ट्स, मारुति कार का एक इंजन आदि बरामद किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed