फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicle thief made to teach kids boarding school

बच्चों को बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाने के लिए बना वाहन चोर

Sun, 02 Apr 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Apr 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thief made to teach kids boarding school
demo pic - फोटो : अमर उजाला

संगम विहार थाना पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जो बच्चों को बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाने के लिए वाहन चोर बन गया। उसके तीन बच्चे बोर्डिंग व एक बच्चा केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ता है।

विज्ञापन


आरोपी अकेले ही वाहन चोरी करता था और चोरी की बाइक को वह ऐसी जगह पार्क करता था जहां किसी को संदेह नहीं होता था। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की नौ बाइक बरामद की हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार संगम विहार व आसपास के इलाकों में वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों को देखते हुए अंबेडकर नगर एसीपी राजकुमार खटाना व संगम विहार थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह की देखरेख में एसआई रोहित व एएसआई लियाकत अली की विशेष टीम बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने सूचना के बाद रतिया मार्ग पर चेकिंग पिकेट लगाकर आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया। संगम विहार में परिवार के साथ रह रहा था इमरान खान मूलरूप से बुलंदशहर, यूपी का रहने वाला है।

ये डुप्लीकेट चाबी से कुछ ही मिनटों में बाइक को चुरा लेता था। इसके बाद वह बाइक के पार्ट्स अलग कर उन्हें बेच देता था। पार्ट टाइम प्लंबर का काम करने वाले इमरान ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। उसके तीन बच्चे बोर्डिंग स्कूल और एक केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ता है।


वह बच्चों की फीस भरने और अपनी अच्छी लाइफ जीने के लिए वाहन चोरी करने लगा। बाइक चुराने के बाद वह अस्पताल, मेट्रो आदि की पार्किंग में खड़ी कर देता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed