{"_id":"9f67cf02a347481cd098feb4b94c6732","slug":"vasundhara-s-wife-had-a-mobile-in-the-media-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसुंधरा में मीडियाकर्मी की पत्नी से लूटा मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसुंधरा में मीडियाकर्मी की पत्नी से लूटा मोबाइल
अमर उजाला, वसंधुरा
Updated Tue, 22 Sep 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-13 में सोमवार रात को बाइकर्स गैंग ने महिला से मोबाइल लूट लिया। पीड़िता ने थाना इंदिरापुरम में मामले की शिकायत दी है।
विज्ञापन
वसुंधरा सेक्टर-13 निवासी वैभव नोएडा के एक मीडिया संस्थान में कार्यरत हैं। सोमवार रात को उनकी पत्नी पूजा एक रिश्तेदार के घर गईं थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर लौट रहीं थीं।
पैदल घर के पास पहुंची थीं, तभी घर से उनकी कॉल आ गई। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया। महिला ने शोर मचाया, मगर बदमाश बाइक लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
पूजा के अनुसार दोनों बदमाशों ने हेलमेट लगाया हुआ था। इस कारण वह उनकी शक्ल तक नहीं देख सकी। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन