फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncle molestation her niece in faridabad.

युवती के साथ ताऊ ने की अश्लील हरकत

Thu, 18 Sep 2014 09:11 PM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 09:11 PM IST
विज्ञापन
Uncle molestation her niece in faridabad.

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में गांव शाहबाद में एक युवती के साथ उसके ताऊ ने अश्लील हरकत की। बताया जा रहा है पारिवारिक झगड़े के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता ने ताऊ, ताई और उनकी बहू पर यह आरोप लगाया है। मामले की शिकायत तिगांव थाने में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गांव शाहबाद में रहने वाली एक युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है।

पड़ोस में ही उसके चाचा व ताऊ अपने अपने परिवारों के साथ रहते हैं। पिछले कुछ समय से उसके ताऊ और चाचा के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

ताई और भाभी ने मिलकर कराई अश्लील हरकत

Uncle molestation her niece in faridabad.

बुधवार रात वह अपने चाचा के घर परिवार वालों से मिलने के लिए गई थी। उसी दौरान उसके ताऊ व चाचा के परिवार के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया।

युवती का कहना है कि उसके ताऊ के परिवार वालों ने उसके साथ भी गाली गलौच शुरू कर दी। वह वहां से निकल कर जाने लगी। तभी उसके ताऊ और ताई ने उसे जबरन रोक लिया।

दोनों उसे घसीट कर अपने मकान के अंदर ले गए। जहां उसकी ताई व उसकी पुत्रवधु ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसके ताऊ ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

विरोध करने पर आरोपी और ज्यादा गलत हरकतें करने लगा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग वहां पहुंच गए। उसके बाद वह आरोपियों के चंगुल से छूट कर बाहर निकली। उसने परिजनों की मदद से पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed