{"_id":"5e4e86998ebc3ef2675183d4","slug":"uncle-misdeed-his-niece-in-delhi-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल की मासूम को मौसा ही बना रहा था हवस का शिकार, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
13 साल की मासूम को मौसा ही बना रहा था हवस का शिकार, पीड़िता ने सुनाई दर्दनाक कहानी
Thu, 20 Feb 2020 06:46 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 20 Feb 2020 06:46 PM IST
सार
- घर में किशोरी को मौसा ही बना रहा था हवस का शिकार, गिरफ्तार
- पीड़िता से हुई पूछताछ तो उसने बताया कि मौसा पिछले काफी समय से कर रहा है उसके साथ गलत काम
- पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला किया दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली गाजीपुर इलाके में 13 साल की किशोरी को घर में उसका मौसा ही हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता के पेट में तेज दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां अल्ट्रासाउंड हुआ तो उसे तीन माह की गर्भवती होने का पता चला। यह जानकारी मिलते ही मौसी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
किशोरी से पूछताछ हुई तो उसने आरोपी मौसा का नाम बताया। पीड़िता की काउंसलिंग कराई गई। जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 26 साल के आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपनी मौसी के साथ गाजीपुर इलाके में रहती है। किशोरी का परिवार बिहार में रहता है। पांच-छह साल पूर्व मौसी उसे पढ़ाने की बात कर अपने साथ दिल्ली ले आई थी। तभी से वह उनके साथ रह रही थी। पीड़िता के मुताबिक, कुछ माह पूर्व उसके मौसा ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर उसे धमकी दी। आरोपी मौका लगते ही वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
इस बीच मंगलवार रात को किशोरी के पेट में तेज दर्द होने लगा। मौसी उसे अस्पताल ले गई। जांच करने पर डॉक्टरों को शक हुआ तो अल्ट्रासाउंड किया गया। अल्ट्रासाउंड से डॉक्टरों का शक यकीन में बदल गया। किशोरी से पूछताछ करने पर उसने सारी बात अपनी मौसी को बता दी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।