{"_id":"596a4c724f1c1b2b278b4912","slug":"uber-cab-driver-denied-all-allegations-of-female-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबर चालक ने महिला पत्रकार के आरोपों से किया इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उबर चालक ने महिला पत्रकार के आरोपों से किया इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
उबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुनसान जगह पर कार रोक महिला पत्रकार से बदतमीजी मामले में उबर कैब चालक ने सभी आरोप से इंकार किया है। नोएडा पुलिस ने महिला पत्रकार द्वारा ट्विटर पर की गई यूपी पुलिस की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कैब चालक को शनिवार को बुलाया था।
विज्ञापन
शहर से बाहर होने के कारण वह शनिवार को नोएडा पुलिस के पास नहीं पहुंच सका। मामले की जांच कर रहे साइबर क्राइम सेल के प्रभारी निरीक्षक विवेक रंजन राय ने बताया कि कैब चालक ने फोन पर बताया कि वह नशे में नहीं था। वास्तव में उसकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया था। महिला पत्रकार इस बीच अपने दोस्त के साथ चली गईं।
विज्ञापन
इसके बाद भी वह कुछ देर तक वहीं रुका रहा और पेट्रोल आने के बाद वहां से गया। उबर चालक को अब रविवार को आने के लिए कहा गया है। उधर, उबर कंपनी भी नोटिस के जवाब में चालक का पूरा ब्योरा भेज दिया है। कंपनी ने अभी घटनाक्रम का ब्योरा या जवाब नहीं दिया है। कंपनी भी एक-दो दिन में जवाब देगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन