{"_id":"5829d7574f1c1b55368fe13f","slug":"two-thousand-notes-snatched-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर लाइन में लगने के बाद पाया 2 हजार का नोट, तमंचे के दम पर बदमाशों ने छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनभर लाइन में लगने के बाद पाया 2 हजार का नोट, तमंचे के दम पर बदमाशों ने छीना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
रविवार को दिन भर लाइन में लगकर बैंक से 2000 का नया नोट लाए नंदलाल को आगरा नहर पटरी पर तमंचाधारी बदमाशों ने रोक लिया। बदमाश उसकी नकदी और आभूषण छीन कर भाग निकले। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक दो हजार रुपये का नोट छीने जाने की संभवत: यह पहली घटना है।
विज्ञापन
नंदलाल सोमवार सुबह सेक्टर 22 स्थित घर से कार लेकर नोएडा जाने के लिए निकले थे। बुढ़ैना चौक से थोड़ी ही दूर पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा तान दिया। दूसरे ने तलाशी लेकर उनकी जेब में रखा 2000 का नोट और अन्य नकदी निकाल ली।
विज्ञापन
दो हजार का नोट देख दूसरा बदमाश बोला कि ये ले बिना लाइन में लगे ही मिल गया। इसके बाद बदमाश ने उनकी अंगूठियां उतरवाईं और फरार हो गए। एसएचओ भूपानी इंस्पेक्टर पंकज ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन