फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two sisters molested, threat to acid attack in ghaziabad

दो बहनों से छेड़छाड़, दी तेजाब डालने की धमकी

Thu, 29 Jun 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 29 Jun 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
two sisters molested, threat to acid attack in ghaziabad
acid attack demo image

मोदीनगर की एक कॉलोनी में बुधवार सुबह मनचलों ने दो सगी बहनों से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उन्हें पीटा। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत करने पर युवकों ने उनके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है। धमकी के बाद से युवतियां दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


कालोनी निवासी दो सगी बहनें सुबह किसी काम से जा रही थी। घर से थोड़ी दूर दो मनचलों ने उनका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब युवतियों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। 
विज्ञापन


युवतियों का कहना है कि जाते समय मनचलों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस में शिकायत की तो वे तेजाब डालकर चेहरे बिगाड़ देंगे। युवतियों ने बताया कि युवक काफी समय से परेशान कर रहे हैं। वह आते-जाते वक्त पत्थर फेंककर मारते हैं। युवतियों की शिकायत पर पुलिस मनचलों की तलाश में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed