फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two shot at by a person near Delhi's Sirifort Auditorium

सिरफिरे आशिक ने युवक-युवती को मारी गोली, खुद पर भी किया फायर

Sun, 06 Nov 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Nov 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
Two shot at by a person near Delhi's Sirifort Auditorium
- फोटो : ANI

दक्षिण जिले के हौजखास इलाके में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों को अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। एक सिरफिरे आशिक ने पहले युवक व युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन


तीनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को मौके से पिस्टल व खोल मिले हैं। हौजखास थाना पुलिस प्रेम-प्रसंग के कोण से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवती जुमनी (23) असम की रहने वाली है और हौजखास स्थित एक हॉस्टल में रहती है। वह शनिवार रात करीब पौने दस बजे सिरीफोर्ट के सामने स्थित एनसीसीई की बिल्डिंग के आगे खड़ी होकर जतिन सरकार नामक युवक से बात कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली मारने वाले की नहीं हुई पहचान

Two shot at by a person near Delhi's Sirifort Auditorium
firing - फोटो : ANI

तभी वहां एक युवक आया और इन लोगों से कुछ बात की। इसके बाद युवक ने जुमनी और जतिन को गोली मार दी। जुमनी को कमर से नीचे पीछे की तरफ व जतिन को पेट में गोली लगी है। इसके बाद युवक ने खुद भी पेट में गोली मार ली।

जुमनी से सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसके हाथ में पिस्टल थी। जुमनी ने पुलिस को बताया कि उसे व जतिन को युवक ने गोली मार दी है। जतिन व उसे गोली मारने वाला युवक दोनों बेहोश पड़े थे।

तीनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। देर रात तक गोली मारने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि उसके पिता सीआईएसएफ में हैं और वह अपने पिता की सरकारी पिस्टल लेकर आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed