{"_id":"58de6fe54f1c1b0b0563ec37","slug":"two-north-east-girls-found-dead-in-suspicious-condition-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों ने ड्रग्स के बाद पी शराब, सुबह जब भाई ने दरवाजा खोला तो दहल गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवतियों ने ड्रग्स के बाद पी शराब, सुबह जब भाई ने दरवाजा खोला तो दहल गया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Apr 2017 04:29 PM IST
सार
- मौत का कारण ड्रग्स की ओवरडोज बताई जा रही है
- मौत का कारण ड्रग्स की ओवरडोज बताई जा रही है
- मेडिकल बोर्ड ने किया युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंत विहार में पूर्वोत्तर की दो युवतियों की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। शुरूआती जांच में युवतियों की मौत का कारण ड्रग्स की ओवरडोज बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एम्स के डॉक्टरों के बने मेडिकल बोर्ड ने युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।
विज्ञापन
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल से शुक्रवार सुबह 9.20 बजे युवती क्लारा और राकिल (दोनों की उम्र 22 वर्ष) की मौत होने की खबर मिली थी।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया
इन युवतियों को जेन्नी और लियनखानमंग नामक युवकों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवती मूलरूप से मिजोरम की रहने वाली थीं।
क्लारा जेन्नी की दोस्ती थी और लियनखानमंग उसका चचेरा भाई है। दोनों युवतियां बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे मुनिरका में रहने वाले जेन्नी के घर आई थीं। रात में वहीं रूकी थीं। जेन्नी रात में ड्यूटी पर कॉल सेंटर चला गया था।
शुक्रवार सुबह जब जेन्नी ड्यूटी से कमरे पर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो जेन्नी से खिड़की से झांकर देखा तो क्लारा व राकिल बेहोश पड़ी हुई थीं।

एक वर्ष पहले दिल्ली आई थी क्लारा
जेन्नी ने लियनखानमंग को बुलाया और दोनों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। क्लारा एक वर्ष पहले दिल्ली आई थी और इस समय बेरोजगार थी।
राकिल लखनऊ, यूपी में रहती थी और बृहस्पतिवार शाम को ही वह दिल्ली आई थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुरूआती जांच में मौत का कारण ड्रग्स की ओवरडोज बताई जा रही है।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगेगा। पुलिस ने कमरे की फोरेंसिक जांच कराई है। शुक्रवार शाम तक पुलिस को ये पता नहीं लगा था कि युवतियों ने कौनसी ड्रग्स ली थी। क्या युवतियों ने शराब का भी सेवन किया था।

युवतियों के शरीर पर नहीं थे चोट के निशान
युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने वाले एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता लगा है कि युवतियों केशरीर पर चोट आदि के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने युवतियों के शवों के विसरा को सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक सप्ताह में मिलने की संभावना है।
किसी अस्पताल में कोई केस आता है तो उसकी सूचना संबंधित थाने को लिखवाई जाती है। शुक्रवार सुबह जब युवतियों को सफदरजंग अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी ने वसंत विहार थाने के ड्यूटी अफसर का फोन मिलाया था, मगर फोन मिला नहीं।
इसके बाद पुलिसकर्मी ने पूर्वोत्तर की दो युवतियों की मौत की खबर 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। इससे दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।