{"_id":"2d09ad93f73a74fc77e562f229648f97","slug":"two-million-bucks-business-car-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की कार से दो लाख रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी की कार से दो लाख रुपये चोरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायर सेफ्टी उपकरण बेचने का काम करने वाले कारोबारी इंद्रभान की कार से ठक ठक गिरोह के एक बदमाश ने 2 लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
वह भाई के साथ 40 हजार रुपये जमा करने बृहस्पतिवार दोपहर मालीवाड़ा चौक स्थित सिंडिकेट बैंक आए थे। कारोबारी ने सिहानी गेट पुलिस से कार से बैग चोरी होने की शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
नंदग्राम में कारोबारी इंद्रभान रहते हैं। इंद्रभान ने बताया कि वह अपने भाई चंद्रभान के साथ अपनी लग्जरी कार से नवयुग मार्केट गए थे। वहां पर स्टेट बैंक ऑफ जयपुर की शाखा से 2.40 लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन
इसके बाद भाई के साथ सिंडिकेट बैंक की मालीवाड़ा स्थित शाखा में 40 हजार रुपये जमा कराने पहुंचे। मालीवाड़ा चौक पर भीड़ ज्यादा होने की वजह से वह कार में बैठ गए।
विज्ञापन
भाई चंद्रभान 40 हजार रुपये लेकर सिंडिकेट बैंक में जमा कराने गया। इंद्रभान कार में अकेले बैठे थे, इसी दौरान 40 वर्ष का एक व्यक्ति उनके पास आया और बोला की कार के पास उनका कुछ सामान पड़ा है।
कारोबारी सामान देखने के लिए कार से नीचे उतरे, इसी दौरान किसी ने कार में रखा बैग चोरी कर लिया।