गैंगस्टर नासिर को गुरु मानते थे ये दो ग्रेजुएट युवक, चल पड़े थे अपराध के रस्ते और फिर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने बड़ा बदमाश बनने चाह रखने वाले ग्रेजुएशन किए हुए दो बदमाशों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रणबीर (35) और रविंदर उर्फ योगिंदर उर्फ मोनू पहलवान (29) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के पास से दो पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने इसी 17 मार्च को मामूली कहासुनी के बाद जीटीबी एंक्लेव इलाके में एक शख्स के फ्लैट पर कई राउंड गोलियां चला दी थी।
दोनों बदमाश जेल में बंद कुख्यात बदमाश नासिर से प्रभावित थे। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि 17 मार्च को मामूली झगड़े के बाद बाइक सवार बदमाशों ने प्रद्युम्न सिंह रावत नामक शख्सस के फ्लैट पर पांच राउंड गोलियां चला दी थी।
खुद कबूला जुर्म
बाद में वह फरार हो गए थे। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी। जिले के स्पेशल स्टॉफ ने छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर विनय यादव व अन्य ने छानबीन शुरू की।
एक सूचना के बाद रणबीर व मोनू पहलवान को टेंट वाला स्कूल जाफराबाद से दबोच लिया गया। दोनों के पास सेस हथियार बरामद हुए। पूछताछ के दौरान दोनों ने फायरिंग वाली घटना में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली।
पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि पढ़ाई के बाद दोनों को नौकरी नहीं मिली तो वह बदमाशी करने लगे। दोनों नासिर गैंग को अपना आइडल मानते हैं। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।