{"_id":"595d0d9f4f1c1bfb5b8b4568","slug":"two-dead-in-bike-car-accident-in-delhi-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, तीसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, तीसरा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:40 AM IST
सार
बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर तीनों युवक कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर दर्शन को जा रहे थे
दिल्ली में रफ्तार का कहर...
-बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर तीनों युवक कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर दर्शन को जा रहे थे
-घायल युवक की हालत खतरे से बाहर, पुलिस ने किया मामला दर्ज, अज्ञात कार चालक की तलाश
-कोतवाली इलाके में गीता कालोनी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 05 जुलाई
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी-दिल्ली के कोतवाली इलाके में मंगलवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेलगाम कार ने एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक जख्मी हो गया।
विज्ञापन
मृतकों की शिनाख्त मोहित (22) व पुनीत तंवर (24) के रूप में हुई है। घायल यशपाल (24) का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस की मानें तो हादसे के समय तीनों ही युवक बिना हेलमेट के हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच गीता कालोनी फ्लाईओवर पर कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोहित परिवार के साथ यमुनापार के गोविंदपुरा में रहता था। उसकी कपड़े की दुकान है। वहीं पुनीत तंवर श्याम पार्क परवाना रोड पर रहता था, फिलहाल वह बेरोजगार था। इधर हादसे में घायल यशपाल पुराने गोविंदपुरा में रहता है।
वह करोलबाग में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। मंगलवार रात को तीनों दोस्तों ने कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर जाने का प्लान बनाया। तीनों एक ही बाइक पर बैठ गए। तीनों बगैर हेलमेट के थे।
मोहित बाइक चला रहा था, जबकि पुनीत बीच में बैठा था। गीता कालोनी फ्लाईओवर के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद तीनों बाइक समेत दूर तक घिसटते चले गए। मोहित व पुनीत के सिर सड़क पर डिवाइडर से टकराए, जबकि यशपाल जख्मी हो गया।
राहगीरों ने पीसीआर की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मोहित व पुनीत की इलाज के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गई। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों यदि हेलमेट लगाया हुआ होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। कोतवाली थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।