{"_id":"5947db304f1c1bc90d8b4aa6","slug":"two-communities-fight-on-water-in-greater-noida-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी फैलाने पर दो समुदायों में चले लाठी-डंडे, पांच घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी फैलाने पर दो समुदायों में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
झगड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिठौरी गांव में रविवार रात रास्ते पर पानी फैलाने पर दो समुदायों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। उन्हें दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रिठौरी गांव में रविवार रात देवेंद्र शर्मा अपने घर के बाहर पशुओं को नहला रहा था। इस दौरान पानी रास्ते में फैलने पर गांव के ही राजू गाली गलौज करने लगा। जब देवेंद्र विरोध किया तो राजू, खालिद, नब्बू आदि ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर देवेंद्र के परिजन भी आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें देवेंद्र और उसके परिवार के लोकेश समेत दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि राजू पुत्र शहाबुद्दीन ने तमंचे से फायर भी किया, लेकिन देवेंद्र पक्ष के लोग बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर वहां ग्रामीण पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। दोनों तरफ से कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र, लोकेश और राजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार का कहना है कि आरोपी देवेंद्र दादरी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।