{"_id":"5921bb634f1c1b4d6a535f62","slug":"two-boys-drown-in-river-one-body-recovered-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, एक का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, एक का शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
suicide
यमुना नदी में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की डूबकर मौत हो गई है। दोनों नहाने के लिए नदी में गए थे। गोताखोरों ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पहला हादसा सिविल लाइंस थाना इलाके के मजनूं का टीला के पास हुआ। पुलिस को रविवार दोपहर यहां एक युवक के डूबने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि युवक अकेले ही नदी में नहाने आया था और गहरे पानी में डूब गया। युवक की उम्र करीब 25 साल है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि छह गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी युवक नहीं मिल पाया है। उधर, अलीपुर के हिरणकी गांव में नदी में नहाने गया एक युवक डूब गया। गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। मरने वाले की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है वह प्रेम नगर इलाके का रहने वाला था।
विज्ञापन