फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two bikers arrested in loot case in noida

100 रुपये के लिए गिरवी रखी बाइक और करने लगे लूटपाट

Mon, 03 Jul 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 03 Jul 2017 08:19 PM IST
सार

दिन में करते थे पैकिंग, रात में लूटपाट 
- सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने ऑटो चालक से लूट करने वाले तीन लुटेरों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो      
ग्रेटर नोएडा। 

विज्ञापन
two bikers arrested in loot case in noida
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर दो ऑटो चालकों से हुई लूट का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई सफेद अपाचे बाइक बरामद कर ली है। आरोपी दिन में प्रेस में पैकिंग का काम करते थे और रात को काम खत्म होने के बाद लूटपाट करते थे।
विज्ञापन


सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना की टीम भट्टा गोल चक्कर से रविवार रात तीन लुटेरों को पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित भाटी, राजन शर्मा दोनों निवासी कैलाशपुरी, सूरजपुर और प्रमोद जाटव निवासी दादरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


तीनों आरोपी एक अंग्रेजी अखबार की प्रेस में दिन में पैकिंग का काम करते थे और रात में काम खत्म होने के बाद लूटपाट करते थे। तीनों ने मिलकर 30 जून की रात में दो ऑटो चालकों से लूट कर 4000 रुपये और मोबाइल लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 रुपये में गिरवी रखी बाइक से की लूटपाट    

two bikers arrested in loot case in noida
गिरफ्तार

पुलिस ने लूटी गई रकम व मोबाइल बरामद कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि सुमित उर्फ सोनू 2010 में सूरजपुर कोतवाली से ही लूट के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी इनके अलावा भी कई राहगीरों से लूटपाट कर चुके हैं। 

पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई एक बुलंदशहर नंबर की सफेद अपाचे बाइक बरामद की। जिसके संबंध में आरोपियों का कहना है कि करीब 25 दिन पहले एक अंजान युवक ने उनसे खाना खाने के लिए 100 रुपये मांगे थे, बदले में उसने बाइक गिरवी रखी थी।

इसके बाद वह बाइक वापस नहीं लेकर गया और उन्होंने इसी बाइक से ऑटो चालकों से लूटपाट की। पुलिस का दावा है कि बाइक दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिस बाइक के संबंध में गहनता से पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed