फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   TV Serial 'devon ke dev mahadev' actor arrests, accused of molestation

'महादेव' के एक्टर ने की अश्लील हरकत

Wed, 07 May 2014 08:45 AM IST
Updated Wed, 07 May 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
TV Serial 'devon ke dev mahadev' actor arrests, accused of molestation

बॉलीवुड का ग्लैमर किसे अपनी ओर नहीं खींचता। अगर आप खूबसूरत हों और थोड़ी बहुत एक्टिंग भी आती हो तब बस कोई गॉड फादर मिल जाए और किसी फिल्म में एक चांस दिला दे, हमेशा यही ख्वाब जेहन में खूमते रहते हैं।

विज्ञापन


एक खूबसूरत लड़की की इसी फीलिंग का एक टीवी सीरियल एक्टर ने फायदा उठाकर उसके साथ खेलने लगा।

उसने अपने बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशकों से अपने अच्छे संबंध बताकर, लड़की को फिल्मों में हिरोइन बनाने का झांसा उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

एक्टिंग स्कूल के जरिए फंसाया

TV Serial 'devon ke dev mahadev' actor arrests, accused of molestation

इस टीवी सीरियल के एक्टर ने आपना एक एक्टिंग स्कूल खोल रखा है। इसमें वह नई-नई लड़कियों को एक्टिंग सिखाने और बॉलीवुड में एंट्री दिलाने के सपने दिखाता है।

पीड़िता के मुताबिक जब कोई लड़की उसके जाल में फंस जाती है, तो उसके जिस्म के साथ खिलवाड़ शुरू कर देता है।

पीड़िता के मुताबिक वह काफी समय से उसे फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर उसक साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

नामी सीरियलों में निभा चुका है अहम रोल

TV Serial 'devon ke dev mahadev' actor arrests, accused of molestation

छेड़छाड़ के आरोप में फंसा एक्टर कोई ऐसा-वैसा एक्टर नहीं है। इसने कई बेहद मशहूर टीवी सीरियलों में कई अहम भुमिकाएं निभाईं है।

इनमें सबसे खास है, हालिया सबसे मशहूर टीवी सीरियल 'देवों के देव महादेव' है।

इसके अलावा वह नामी सीरियलों दुल्हन, पीहर, गणेश लीला, माता की चौकी, दिया और बाती हम में भी काम कर चुका है।

विज्ञापन

लड़की को भी दिलाया था एक सीरियल में काम

TV Serial 'devon ke dev mahadev' actor arrests, accused of molestation

पुलिस ने बताया कि लड़की वह एक्टर के स्कूल में अभिनय सीखने के लिए जाती थी। इसी दौरान दोनों में अच्छे संबंध बन गए। इसके बाद एक्टर ने लड़की को टीवी सीरियल में काम दिलवाया।

लेकिन इसके बदले में वह लड़की का शारीरिक शोषण करने लगा। लड़की का आरोप है कि सीरियल में काम दिलाने के बाद उसका अत्याचार और बढ़ गया था।

अब फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर बुरी तरह से शोषण करने लगा था। पिछले कुछ समय से तो उसका अत्याचार बहुत ज्यादा हो गया था।

दिल्ली की रहने वाले है लड़की

TV Serial 'devon ke dev mahadev' actor arrests, accused of molestation

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से सोनीपत (हरियाणा) का रहने वाले एक्टर सुशील मान ‌दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक एक्टिंग स्कूल खोल रखा है। यहीं पर एक दिन रोहिणी निवासी 23 वर्षीय सलमा (बदला हुआ नाम) ने एक्टिंग सीखने के लिए पहुंच गई।

फिर एक्टर ने उसे फिल्मों में हिरोइन बनने लायक बाताया और एक्टिंग में आगे बढ़ने को कहा। फिर उसे और सपने दिखाए, जब सलमा इस रास्ते में आगे बढ़ गई और हिरोइन बनने की सपना देखने लगी, तब उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

परेशान होकर सोमवार को उसने मामले की शिकायत की पुलिस से की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed