फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tv journalist robbed near akshardham temple in delhi

अक्षरधाम के पास टीवी की महिला पत्रकार के साथ लूट

Fri, 25 Aug 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Aug 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
 tv journalist robbed near akshardham temple in delhi
demo pic

अक्षरधाम मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो सवार महिला पत्रकार के साथ लूटपाट की। लूटपाट के दौरान पीड़िता प्रीति पांडेय ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल निकाल ली। बदमाश पर्स ले जाने में तो कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन आरोपी प्रीति का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


पीड़िता ने ऑटो से की बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पीड़िता की शिकातय पर मंडावली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।       
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रीति परिवार के साथ नोएडा इलाके में रहती हैं। वह एक निजी टीवी न्यूज चैनल में पत्रकार हैं। बृहस्पतिवार को वह दिल्ली पुलिस मुख्यालय से अपने दफ्तर नोएडा के लिए निकली। प्रीति ने एक ऑटो हायर किया। इस बीच जैसे यह ऑटो से अक्षरधाम मंदिर के पास पहुंची, अचानक साइड में चल रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने चलते ऑटो से इनका पर्स छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जबरन ऑटो रुकवा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जबरन प्रीति से पर्स छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने के चक्कर में प्रीति जख्मी भी हो गई। इधर एक आरोपी ने पिस्टल निकाली और वह प्रीति के हाथ में मौजूद उनका महंगा मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में प्रीति ने मंडावली थाने पहुंचकर अपनी शिकायत पुलिस को दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed