फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Truck driver kills for potatoes robbery in greater noida.

हत्या के बाद लूट लिया आलू

Wed, 01 Oct 2014 07:46 PM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
Truck driver kills for potatoes robbery in greater noida.

आलू की आसमान छूती कीमतों के बीच ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने एक ट्रक चालक की हत्या कर आलू से भरा ट्रक लूट लिया।

विज्ञापन


घटना बुधवार तड़के पुलिस को किसी ने जानकारी दी कि बुंलदशहर-ग्रेटर नोएडा बार्डर के ककोड़ इलाके में एक घायल शख्स झाड़ में पड़ा-पड़ा कराह रहा है। जानकारी पर ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स नोएडा के जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने घायल शख्स को मृत घोषित कर दिया। शख्स को गोली मारी गई थी, जिसके बाद काफी देर तक सड़क पर रहने की वजह से काफी खून बह गया था। शुरुआती तफ्तीश में शख्स की पहचान ट्रक चालक निजामुद्दिन के रूप में वह आलू से लदा ट्रक लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश किसी जिले में जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक में थे पांच लाख के आलू

Truck driver kills for potatoes robbery in greater noida.

दरअसल, इन दिनों आलू की कीमतें आसमान छू रही है। चारों तरफ आलू की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में बदमाशों के आलू भरे ट्रक को लूटने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक ट्रक में करीब तीन से पांच लाख्‍ा रुपये तक आलू थे। दरअसल, इन दिनों दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में आलू की कीमत 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक है।

एसे बदमाशों ने ट्रक से लदा पूरा ट्रक ही लूट लिया और चालक को गोली मारकर सड़क किनारे एक झाड़ी में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए सौंप दिया है। इलाके में आलू को लेकर हुई इस घटना के बाद कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed