फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tried to do theft in at atm by spraying on cctv camera

सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे करके एटीएम लूटने का प्रयास

Mon, 30 Oct 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 30 Oct 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
tried to do theft in at atm by spraying on cctv camera
spray

खांडसा में चार दिन पहले एटीएम लूटने के प्रयास का मामला अभी पुलिस सुलझा नहीं पाई थी कि गांव वजीराबाद में एक अन्य एटीएम लूटने के प्रयास का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने एटीएम लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। मशीन तोड़ने में असफल होने पर बदमाशों को बैरंग ही लौटना पड़ा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव वजीराबाद की ढाणी में एक्सिस बैंक का एटीएम लगा हुआ है। यहां एटीएम के पास ही दुकानें भी बनी हुई हैं। रोजाना की तरह पास के दुकानदार अपनी दुकान बंद करके रात को अपने घर चले गए थे। देर रात अज्ञात बदमाश आए और एटीएम में प्रवेश कर गए। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर उन्होंने काले रंग का स्प्रे किया। इसके बाद एटीएम तोड़ने का प्रयास किया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी एटीएम नहीं टूटा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोग आने लगे तो बदमाश एटीएम को छोड़कर भाग खड़े हुए। लोगों ने एक साथ इतने लोगों को एटीएम से निकलते देखा तो उन्हें गड़बड़ी लगी। जब उन्होंने पास पहुंचकर एटीएम की हालत देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यहां एक्सपर्ट बुलवाकर मौके से उंगलियों के निशान लिए। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे किया गया है। स्प्रे होने से पहले की फुटेज से बदमाशों का सुराग लग सकता है। फिलहाल यह भी पता नहीं लग पाया है कि बदमाशों की संख्या कितनी थी और वह किस वाहन से आए थे। यहां की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली जा रही है। आसपास के क्षेत्र में भी सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed