फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trick former minister's car, bags made

झांसा देकर रुकवाई पूर्व मंत्री की गाड़ी, बैग उड़ाया 

Sat, 01 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 01 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Trick former minister's car, bags made
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

बिसरख कोतवाली क्षेत्र से गाजियाबाद के बीच कुछ युवकों ने झांसा देकर पूर्व मंत्री की गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद आरोपी उनकी कार में रखा बैग लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन

बिसरख कोतवाली पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट गाजियाबाद के विजय नगर थाने दर्ज कराए जाने की जानकारी दी है।

बताया गया है कि पूर्व मंत्री शुक्रवार को नोएडा से गाजियाबाद जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने चालक को इशारा कर कार रुकवा ली। चालक के पूछताछ करने पर युवकों ने कार से मोबिल ऑयल निकलने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस पर चालक और पूर्व मंत्री नीचे उतरकर गाड़ी के नीचे पड़ताल करने लगे। चारों ओर देखने के बाद भी उन्हें मोबिल ऑयल नजर नहीं आया और दोनों युवक भी गायब हो चुके थे। इसके बाद वह गाड़ी लेकर आगे रवाना हो गए। बताया गया है कि गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में पहुंचने के बाद उन्हें अपना बैग गुम होने का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने विजयनगर थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जानकारी मिली है कि पूर्व मंत्री रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी भी हैं और उनके बैग में नगदी और जरूरी दस्तावेज रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed