फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trapped in the elevator wife - the daughter, the opposition beaten by bouncers at a property dealer

लिफ्ट में फंसे पत्नी-बेटी, प्रापर्टी डीलर को बाउंसरों ने पीटा

Thu, 10 Jul 2014 12:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 10 Jul 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
Trapped in the elevator wife - the daughter, the opposition beaten by bouncers at a property dealer

क्रासिंग्स के एक टावर में प्रापर्टी डीलर साकिब अहमद को बाउंसरों ने बेरहमी से पीटा। उन्हें कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका कुसूर इतना था कि उन्होंने टावर की लिफ्ट रुकने का विरोध किया था।

विज्ञापन


दरअसल, उनकी पत्नी और बेटी चौथे माले पर लिफ्ट में फंस गए थे। इमरजेंसी अलार्म बजाने के बावजूद 15-20 मिनट तक कोई सुध लेने नहीं आया तो साकिब ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


इस पर टावर के बाउंसरों और एक गार्ड ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने विजयनगर थाने में अभिषेक समेत कुछ बाउंसरों और एक गार्ड पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साकिब अहमद ने बताया कि मामला मंगलवार शाम का है। उनकी पत्नी और बेटी लिफ्ट में थे। चौथे माले पर जाकर लिफ्ट अचानक रुक गई। इमरजेंसी अलार्म बजाने पर भी जब कोई नहीं आया तो पत्नी ने उन्हें कॉल की।

वे वहां पहुंचे और शोर मचाकर लोग जमा कर लिए। तब वहां गार्ड पहुंचे और लिफ्ट चालू कर पत्नी और बेटी को सकुशल निकाला। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से घटना को लेकर एतराज जताया।

इस पर गार्ड ने बाउंसर बुला लिए और उन्होंने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना से सोसायटी के लोग भी खफा हैं। वे इस संबंध में एसएसपी से मिलने की तैयारी कर रहे हैं।

एसएचओ उपेंद्र यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में टावर के सीईओ अशोक कुमार ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है, वे इसकी जांच कराएंगे।


जारी है गुंडई
क्रासिंग्स में बाउंसरों की गुंडई का यह पहला मामला नहीं है। पिछले महीने एक अधिकारी के साथ बाउंसरों ने मारपीट की थी। पुलिस ने बाउंसरों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में उनका चालान भी किया था। इससे पहले एक कारोबारी के साथ मारपीट की गई थी।

लिफ्ट में फंसे रहने के मामले
09 जून 2014 निहो स्कावटिश सोसायटी में 20 मिनट तक फंसी रही महिला।
15 जुलाई 2012: ईस्टर्न हाइट्स में लिफ्ट गिरी कई घंटे तक फंसी रही बच्ची।
05 जुलाई 2012: जयपुरिया सनराइज ग्रीन की ही लिफ्ट 16 वीं मंजिल से बिना रुके पहुंची बेसमेंट में।
08 जून 2012: जयपुरिया सनराइज ग्रीन की ही लिफ्ट में दो बच्चे फंसे।
03 जून 2012: कौशांबी के नीलगिरी अपार्टमेंट में 10 वीं मंजिल से लिफ्ट का गेट टूटकर गिरा।
11 नवंबर 2011: वैशाली सेक्टर-3 देविका अपार्टमेंट की लिफ्ट आठवी मंजिल से गिरी, आठ घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed