{"_id":"57af0fb74f1c1bc530ee43a5","slug":"tractor-driver-mows-to-death-by-his-own-tractor-wheels","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही ट्रैक्टर से संतुलन खोकर गिरा चालक, पहिये के नीचे आने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपनी ही ट्रैक्टर से संतुलन खोकर गिरा चालक, पहिये के नीचे आने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 13 Aug 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना रोड फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर चालक गिर गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर निवासी सरजीत (34) काफी समय से अपने परिवार के साथ नहरपार स्थित भारत कॉलोनी में रहता था। सरजीत ट्रैक्टर चला परिवार का पालनपोषण करता था।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से वह ट्रैक्टर के लिए ट्राली की तलाश में था। शुक्रवार को वह ट्राली लेने के लिए अपने दोस्त विष्णु के साथ सरमथला गांव जा रहा था। ट्रैक्टर को स्वयं सरजीत चला रहा था।
विज्ञापन
सोहना रोड फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर चढने में दिक्कत करने लगा। तभी सरजीत ड्राइवर सीट से उठकर पंपिंग करने लगा। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। इस दौरान वह ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गया। दोस्त विष्णु घायलावस्था में सरजीत को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।