फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To get rid of the girlfriend was killed and buried the bodies in the sugarcane

प्रेमिका से छुटकारा पाने को दो बच्चों के पिता ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 09 Jan 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 09 Jan 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
To get rid of the girlfriend was killed and buried the bodies in the sugarcane
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला

जिस युवती को शादी का झांसा देकर प्यार कर रहा था दो बच्चों का बाप। उसी से छुटकारा पाने के लिए उसने खौफनाक कदम उठा दिया।

विज्ञापन


वारदात, ग्रेटर नोएडा जिले के गांव रबूपुरा में हुई। यहां दो बच्चों के पिता ने छुटकारा पाने के लिए प्रेमिका की हत्या कर दी और शव ईख के खेत में दफना दिया। साजिश के तहत आरोपी ने प्रेमिका के परिजनों को उसके दूसरे प्रेमी व दोस्तों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले नामजद आरोपियों से पूछताछ की और बाद में शक होने पर सर्विलांस की मदद से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। एसपी देहात सुजाता सिंह  ने बताया कि रबूपुरा के गांव मोहम्मदपुर जादौन गांव निवासी हेमंत कौशिक उर्फ टिंकू का 10 माह से गांव में ही रहने वाली माधुरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत विवाहित है और दो बच्चों का पिता है, जबकि माधुरी का दूसरे युवक राहुल से भी प्रेम संबंध थे। नवंबर में माधुरी नेे आर्य समाज मंदिर में राहुल से शादी कर ली थी। हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच राहुल और माधुरी को अलग  रखने पर समझौता हो गया था। इसके बाद माधुरी हेमंत पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी।

सर्दी में तीन दिन खेेत पर रखा, फिर मार डाला

To get rid of the girlfriend was killed and buried the bodies in the sugarcane
file photo - फोटो : अमर उजाला

इससे छुटकारा पाने के लिए हेमंत ने साजिश के तहत 23 दिसंबर की शाम शादी का झांसा देेकर माधुरी को घर से बुला लिया। इधर जब माधुरी के परिजन उसकी तलाश में जुट गए तो हेमंत ने उन्हें राहुल के खिलाफ उकसाया। इसके बाद माधुरी के परिजनों ने राहुल व उसके दोस्तों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस नेे  राहुल और उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन माधुरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सर्विलांस की मदद लेने के बाद पुलिस को हेमंत पर शक हुआ। शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में अपना अपराध कबूल कर लिया। हेमंत नेे बताया कि वह माधुरी से पीछा छुड़ाना चाहता था।

वह उसे घर से बुलाने के बाद गांव में ही डंकारी सिंह के ईख के खेत पर लेे गया। कोई शक न करे, इसलिए तीन दिन तक हेमंत माधुरी को खाना देकर ड्यूटी पर चला जाता था। हेमंत के शादी के झांसे में आकर वह कड़ाके की सर्दी में तीन दिन तक खेत पर ही रही। 26 दिसंबर की रात हेमंत ने चुन्नी से गला दबाकर माध्ुारी की हत्या कर दी और शव खेत में ही दफना  दिया।  पुलिस नेे आरोपी की निशानदेेही पर खेत में शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed