बिजली के खंभे में करंट से तीन साल की बच्ची की मौत
पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
-पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 30 मई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी बाग इलाके में बिजली के खंभे में करंट आ जाने से उसके चपेट में आकर तीन साल की बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मरने वाली बच्ची की शिनाख्त सोनिया (3) के रूप में हुई है। वह परिजनों के साथ शकूरबस्ती में रहती थी। उसके पिता सुरेंद्र राय शकूरपुर में सब्जी बेचने का काम करता है।
सोमवार को सोनिया झुग्गी के बाहर खेल रही थी। तभी वह खंभे के चपेट में आ गयी। करंट लगने के बाद सोनिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।