फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three people tried to do suicide only one left safe

तीन लोगों ने की इस वजह से खुदकुशी की कोशिश, दो की हो गई मौत

Wed, 01 Nov 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 01 Nov 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
three people tried to do suicide only one left safe

हथीन उपमंडल में तीन स्थानों पर तीन लोगों ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। इस प्रयास में दो लोगों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर है। पुलिस के मुताबिक हथीन शहर के केनरा बैंक के निकट रहने वाले घूमंतू जाति के पचास वर्षीय एक व्यक्ति सतीश ने गृहक्लेश के चलते कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


सिटी पुलिस चौकी प्रभारी ने मृतक की लाश को कुएं से निकाला और उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है। वहीं गाँव मंडोरी में प्रताप सिंह नामक युवक ने भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


वहीं गांव मिंडकोला में एक युवक विक्रम ने अपनी पिस्तौल कनपटी पर तानकर गोली चला ली। कनपटी से उसकी गोली पार हो गई। गंभीर अवस्था में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में रंजीत के बयान पर युवक के खिलाफ खुदकुशी का प्रयास करने एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed