फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three people shot dead a club owner in delhi

कौन थे वो तीन लोग जिन्होंने किया क्लब के मालिक को गोलियों से छलनी, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 23 Mar 2018 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
three people shot dead a club owner in delhi
gun

शालीमार बाग स्थित डीटी मॉल के ऑन क्लब के मालिक की संदिग्ध हालात में सिर में गोली लगने से मौत हो गई। गोली लगने के बाद नासिर खान(28) को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरुआती जांच में खुदकुशी की आशंका जताई है। मामले में क्लब के पाटर्नरों और दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने क्लब के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। फुटेज में तीन संदिग्ध के दिखने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार नासिर अपने चाचा आबाद खान के साथ शालीमार बाग इलाके में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मूलत: बागपत के तिलपानी गांव का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी और एक छह माह का बेटा है। वह गांव में रहते हैं। नासिर अकसर क्लब में रहता था।

बुधवार रात करीब 11:45 बजे पुलिस को शालीमार बाग स्थित ऑन क्लब में गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी नासिर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नासिर के सिर में गोली लगी थी। 

परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप

नासिर के चाचा आबाद ने बताया कि नासिर पिछले दो साल से क्लब का पार्टनर था। इसके अलावा मनीष जैन, विकास गोयल और हीरा भी पार्टनर हैं। आबाद ने आरोप लगाया कि नासिर का रुपये की लेन-देन को लेकर अपने पार्टनरों से विवाद चल रहा था।

15 दिन पहले कहासुनी के बाद नासिर क्लब की चाबी को फेंककर घर आ गया था। आबाद के मुताबिक बुधवार को किसी ने शादी में चलने की बात कहकर उसे बुलाया था। रात में उसे भतीजे को गोली लगने की जानकारी मिली।

आबाद के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे के मुताबिक रात में तीन संदिग्ध क्लब में आए थे। जिन्हें नासिर जानता था। तीनों उसके साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान एक युवक ने उसे पिस्टल दिया। नासिर ने उसे चलाया भी लेकिन गोली चली नहीं। उनका आरोप है कि साजिश के तहत मामले को खुदकुशी करार देने की कोशिश की जा रही है। 

हर एंगल से की जा रही है जांच
जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि रात 11:45 बजे ऑन क्लब में गोली चलने की सूचना मिली थी। गोली नासिर के सिर में लगी थी। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर लिया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक ने खुद को गोली मारी है। वह तीन दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed