फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three Nigerians arrested with cocaine

वीजा समाप्त होने पर भी इंडिया में कर रहा था कोकीन सप्लाई

Fri, 24 Mar 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Mar 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Three Nigerians arrested with cocaine
file photo - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कोकीन के साथ तीन नाइजीरियन नागरिकों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चिनेनय, ल्यूक और चुकनेमिका के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 95 ग्राम कोकीन बरामद की है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में रुके हुए थे। यहां वह अपने साथियों के साथ मिलकर मादक पदार्थों का धंधा कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि 12 मार्च को सूचना मिली थी कि कुछ नाइजीरियन नागरिक कोकीन के धंधे में काफी समय से लिप्त हैं। इस गैंग के कुछ लोग द्वारका के पांच सितारा होटल के बाहर आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से 95 ग्राम कोकीन बरामद हुई। पूछताछ में चिनेनय ने बताया कि वह बीमारी का इलाज कराने 2013 में भारत आया था, लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद वह यहीं रुक गया।


इधर ल्यूक भी मेडिकल वीजा पर 2011 में आया था। जबकि चुकनेमिका टूरिस्ट वीजा पर 2012 में भारत आया था। यहां यह लोग अन्य नाइजीरियन नागरिकों के साथ मिलकर मादक पदार्थों को बेचने का धंधा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed