नौंवी की छात्रा से तीन महीने तक उसका सौतेला बाप करता रहा रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को उसके सौतेले पिता ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ वहशी पिता ने तीन माह तक दुष्कर्म किया।
मामले की जानकारी होने पर पत्नी ने ही उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। महिला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता की मां सरकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है, जबकि सौतेला पिता मिस्त्री है।
किशोरी के मुताबिक, मां सुबह आठ बजे ड्यूटी करने चली जाती है। घर पर अकेली किशोरी को डरा धमकाकर पिता उसके साथ दुष्कर्म करता।
छोटे बेटे ने पिता को यह हरकत करते हुए देख लिया
किसी को बताने पर मां को जान से मार देने की धमकी देता। डर की वजह से पीड़िता पिता की शिकायत करने की किसी से भी हिम्मत नहीं जुटा पाती थी।
दो तीन दिन पहले छोटे बेटे ने पिता को यह हरकत करते हुए देख लिया। बात मां तक पहुंची, पूछताछ में किशोरी ने सारी आपबीती मां को सुनाई।
शुक्रवार को मां किशोरी को लेकर महिला थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।