फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three killed in road accidents, one body was not identify

सड़क हादसों में तीन की मौत, एक शव की नहीं हुई शिनाख्त

Mon, 11 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 11 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, one body was not identify

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में फौजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया। आरोपी वाहन चालकों की पहचान कर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है।

विज्ञापन


गांव खेड़ी सुल्तान निवासी नितीश (30) सेना में तैनात था। शनिवार को वह बहन से मिलने के लिए फर्रुखनगर से गुड़गांव की ओर बाइक से आ रहा था। इस दौरान गुड़गांव-फर्रुखनगर रोड पर गोशाला के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नितीश के पिता बिजेंद्र ने बताया कि 15 दिन पहले ही बेटा घर आया था। उसकी तैनाती       लद्दाख में थी। दूसरी ओर खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से जमुई, बिहार निवासी विक्की (30) की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खेड़कीदौला ऑटो स्टैंड के पास एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।


ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।  जीआरपी ने गुड़गांव क्षेत्र में रेवाड़ी निवासी वजीर का शव रेलवे पटरी से बरामद किया। शिनाख्त होने पर रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed