फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thieves looted 15 crore jwellery from karol bagh two jwellery shops on diwali night in delhi

दिल्ली के इन दो ज्वेलर्स की दिवाली हुई काली, 15 करोड़ के जेवरात उड़ा ले गए चोर

Sun, 22 Oct 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Oct 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
thieves looted 15 crore jwellery from karol bagh two jwellery shops on diwali night in delhi
डेमो - फोटो : डेमो

दिवाली की रात करोलबाग इलाके में बदमाशों ने दो ज्वेलर्स के यहां से 15 करोड़ से अधिक के हीरे और सोने के जेवरात उड़ा लिए। बदमाशों ने एक ही इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल पर मौजूद दोनों ज्वेलर्स को निशाना बनाया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि एक ज्वेलर के यहां से बदमाशों ने करीब सात करोड़ के हीरे और सोने के जेवरात उड़ाए, वहीं दूसरे ज्वेलर के यहां से आठ करोड़ से अधिक के जेवरात उड़ाए।
विज्ञापन


प्रसाद नगर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ही वारदात गली नंबर-71, आर्य समाज रोड, रैगरपुरा, करोलबाग में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बिल्डिंग नंबर-5445 में अलग-अलग फ्लोर पर ज्वेलर निर्माताओं की फैक्ट्री है। इनके यहां सोने व हीरे के जेवरात बनाए जाते हैं। इसी इमारत में चौथी मंजिल पर पश्चिम विहार निवासी चिराग वर्मा का इंडो-वेस्टर्न कमोडिटीज के नाम से दफ्तर है।

thieves looted 15 crore jwellery from karol bagh two jwellery shops on diwali night in delhi
लूट

दिवाली के दिन पूजा करने व कर्मचारियों को गिफ्ट देने के बाद चिराग चले गए। रात 11.30 बजे इमारत के मालिक नरेश कुमार के अकाउंटेंट ने फोन कर चिराग को चोरी की सूचना दी। चिराग फौरन फैक्ट्री पहुंचे। बदमाशों ने गैस कटर की मदद से दो तिजोरियों को काटकर करीब सात करोड़ के सोने व हीरे के जेवरात उड़ाए थे।

इसी तरह तीसरी मंजिल पर पद्मावती डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के यहां भी चोरी हुई। दिवाली वाले दिन यहां हरियाणा के भिवानी निवासी दीपक जैन ने भी पूजा करने के बाद कर्मचारियों को गिफ्ट दिए और चले गए।

इनके यहां भी बदमाशों ने मेन गेट गैस कटर से काटा और बाद में तिजोरी काटकर उसमें रखे हीरे के पैकेट, जेवरात व अन्य सामान उड़ा लिया। उनके यहां से करीब आठ करोड़ से अधिक के जेवरात जाने की आशंका है।

मामले की छानबीन कर रही मध्य जिला पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया है। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लगता है कि रेकी कर खास दिवाली के दिन को चोरी के लिए चुना गया। सभी लोग जश्न में थे। सड़कों पर भी सन्नाटा था। ऐसे में बिना रोक-टोक के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

वारदात में किसी जानकार का हाथ

thieves looted 15 crore jwellery from karol bagh two jwellery shops on diwali night in delhi

पुलिस का कहना है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है। पुलिस दोनों ज्वेलर्स के कर्मचारियों व अन्य स्टाफ से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पीड़ितों से पूछताछ कर उन लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है, जो इनके यहां से नौकरी छोड़कर गए हैं।

पांच बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों ने बिल्डिंग के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए, लेकिन शायद इमारत के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे दिखाई नहीं दिए। यही वजह है कि बदमाश उन कैमरों में कैद हो गए। पुलिस की मानें तो बिल्डिंग में घुसते हुए पांच बदमाश दिखाई दे रहे हैं। इनमें कुछ नकाबपोश हैं, जबकि कुछ के मुंह खुले हैं। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं क्राइम टीम ने घटनास्थल से कुछ बदमाशों के फिंगरप्रिंट भी उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed