{"_id":"57fa44874f1c1b685228df6c","slug":"thief-make-target-to-closed-houses-arrested-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकानों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Oct 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासना कोतवाली पुलिस ने बंद मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोर गिरोह की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले दादरी के तीन सुनारों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। गिरफ्तार दो चोर व दो सुनार सगे भाई हैं।
एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि अल्फा व गामा सेक्टरों में बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। पुलिस गिरोह की तलाश में थी। अल्फा-2 के एक मकान में हुई चोरी के बाद तीन शातिर चोर यहां लगे सूसीटीवी में कैद हो गए थे।
पुलिस ने आरोपियों के फोटो निकलवाकर सार्वजनिक कर दिए। कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी की टीम ने रविवार को पुलिस ने एल्डिको गोल चक्कर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान जहीरूद्दीन पुत्र अमीन उर्फ चुल्लू , आजाद उर्फ लाला पुत्र अमीन उर्फ चुल्लू दोनों निवासी किदवई नगर और रिजवान पुत्र निसार दौलतपुर नरसेना बुलंदशहर के रूप में हुई। तीनों आरोपी हाल में सिकंदराबाद के गोरखी मोहल्ला में रह रहे थे।
आभूषण बेचने का धंधे करते हैं सुनार
चोर गिरोह की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी जुल्फिकार पुत्र लियाकत अली, उसका भाई सरफराज और नासीर पुत्र यामीन अली तीनों निवासी किदवई नगर दादरी को गिरफ्तार किया।
ये तीनों आरोपी रेडीमेड आभूषण बेचने का काम करते हैं। आरोपी चोरी का माल खरीदकर भी बेचते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सोने चांदी के आभूषण, एलईडी, टेबलेट, पैशन मोटर साइकिल, तमंचा समेत गिरफ्तार कर तीन वारदातों का खुलासा किया है।