{"_id":"58371ca24f1c1b663a13b084","slug":"thief-caught-due-to-demonetization-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" नोटबंदी के चलते पकड़ा गया सामान उड़ाने वाला नौकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटबंदी के चलते पकड़ा गया सामान उड़ाने वाला नौकर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:07 AM IST
सार
नोटबंदी के चलते एक नौकर महरौली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी नौकर मालिक के घर से पांच लाख नकद व सोने-चांदी की ज्वेलरी उड़ाकर ले गया था।
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोटबंदी के चलते एक नौकर महरौली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी नौकर मालिक के घर से पांच लाख नकद व सोने-चांदी की ज्वेलरी उड़ाकर ले गया था। चुराए गए ज्यादातर नोट 1000 व 500 के थे। वह पुराने नोटों को बैंक में जमा कराने के लिए जब कानुपर स्थित बैंक में पहुंचा तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की सास को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकर व उसकी सास के कब्जे से चोरी की नकदी व ज्वेलरी बरामद की गई है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार वार्ड नंबर-6 महरौली निवासी राजेश अग्रवाल ने अपने घर से पांच लाख रुपये व ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत 12 अक्तूबर को दर्ज कराई थी। मामला दर्जकर महरौली थानाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह की देखरेख में एसआई अमित, हवलदार राजेश व राजेन्द्र की टीम ने तफ्तीश शुरू की। जांच में पुलिस को पता लगा कि राजेश अग्रवाल का नौकर जॉहन सिंह गायब है और उसका मोबाइल बंद है।
विज्ञापन
वह अपनी ससुराल में रहता था। वह वहां से भी गायब था। पुलिस ने उसके बैंक खाते पर नजर रखना शुरू किया। इस दौरान पुलिस को पता लगा कि जॉहन सिंह ने कल्याणपुर ब्रांच, कानपुर यूपी में स्थित केनरा बैंक में 18 नवंबर को कैश जमा कराया है। एसआई अमित कानपुर पहुंचे और बैंक की सीसीटीवी निकलवाई तो आरोपी नौकर की पहचान हो गई। पुलिस ने यहां सभी बैंकों को जॉहन सिंह व उसके खाते की जानकारी दे दी थी।
विज्ञापन
महरौली थाना पुलिस ने जॉहन सिंह(24) को 22 नबंवर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह बैंक में पैसे जमा कराने आया था। गांव अटरौली, जिला अलीगढ़ यूपी निवासी आरोपी केकब्जे से 2.27 लाख रुपये, पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, दो चांदी के सिक्के व चांदी की अन्य ज्वेलरी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी की सास गायत्री देवी को गिरफ्तार किया है।
उसके कब्जे से 55 हजार रुपये व दो सोने की अंगूठी बरामद की गई हैं। आरोपी ने बताया कि वह राजेश अग्रवाल की कॉसमेटिक की दुकान पर पिछले पांच वर्ष से काम करता था। उसका राजेश के घर खूब आना-जाना था। 11 अक्तूबर को जब कोई घर में नहीं था तो आरोपी घर से नकदी व ज्वेलरी चुराकर ले गया था। बेटा बीमार होने के कारण उसे पैसे की जरूरत थी।
नोटबंदी के चलते एक नौकर महरौली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी नौकर मालिक के घर से पांच लाख नकद व सोने-चांदी की ज्वेलरी उड़ाकर ले गया था।