{"_id":"8e0f3b428f530135c51d65fb5dc6782d","slug":"these-three-youth-were-dragging-scarf-while-to-go-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज जाते समय ये तीन मनचले खींचते थे दुपट्टा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज जाते समय ये तीन मनचले खींचते थे दुपट्टा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 11 Sep 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
सिहानी गेट कोतवाली के घूकना में बीटेक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने क्षेत्र निवासी तीन मनचलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी मनचलों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि घूकना निवासी छात्रा एनएच-24 स्थित निजी कालेज में बीटेक की छात्रा है। क्षेत्र निवासी तीन युवक पीड़िता को कालेज से आने जाने केदौरान परेशान करते हैं।
विज्ञापन
उसका कालेज जाना दूभर किया हुआ है। पीड़िता ने घूकना निवासी छवील, शोभित और ऋषभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।