फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There are ten teams including the SIT in probe

एसआईटी समेत दस टीमें कर रही हैं जांच, 48 घंटे बाद भी कारोबारी की हत्या के मामले में हाथ खाली

Mon, 18 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 18 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
There are ten teams including the SIT in probe
- फोटो : अमर उजाला

सिटी थाना क्षेत्र में कपड़ा करोबारी हत्या मामले में एसआईटी समेत दस पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस लूट या रंजिशन हत्या को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी वेस्ट सुमीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच में अपराध शाखा,साइबर क्राइम के साथ अन्य पुलिस की टीमें लगी हुई है। पुलिस को कुछ लीड मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जिस पर प्रकार से वारदात को अंजाम दिया गया है,उससे ऐसा लगता है कि हत्या की वारदात को शूटरों ने अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि संजीव को आखिर क्यों मारा गया। इस बारे में पुलिस परिजनों से जानकारी लेगी। परिजन इतने सदमे में है कि पुलिस उनसे बातचीत नहीं कर पा रही है। परिजन के इनपुट के बाद ही पुलिस की कोई ठोस लाइन बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कपड़े के साथ कुछ प्रापर्टी का भी कार्य करता था। ऐसे में पुलिस प्रापर्टी समेत अन्य बातों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जैसे ही संजीव घर के गेट पर पहुंचता है कि दोनों युवक उस पर हमला कर देते हैं। तीन गोलियां संजीव को मारी जाती है। पुलिस का मानना है कि लूट का मामला होता तो इस तरह से हमला न किया जाता। इस दौरान लोग गली में आ जा रहे है लेकिन कोई कुछ बोल नहीं पा रहा है।


क्या है मामला-
रोशनपुरा सदर बाजार निवासी 44 वर्षीय संजीव जिंदल की कपड़े की दुकान चांदनी चौक दिल्ली में है। शुक्रवार की रात करीब दस बजे गुरुद्वारा रोड से घर के लिए जा रहे थे। जैसे ही घर के गेट पर पहुंचे,पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। संजीव कुछ समझ पाते बदमाशों ने तड़ातड़ कई राउंड गोलियां चला दी। सिटी थाना पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या,लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed