फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft in a Priest's House

पुजारी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 09 Nov 2014 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Nov 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
theft in a Priest's House

दिल्ली के वेलकम इलाके के बाबरपुर में शनिवार तड़के चोरों ने महज 30 मिनट के भीतर पुजारी के घर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये का माल उड़ा लिया। वारदात के समय पुजारी अपनी पत्नी के साथ मंदिर में आरती कराने गए थे। घर पर उनके बच्चे सो रहे थे।

विज्ञापन


पुजारी दंपति ने घर के बाहर से ताला लगाया हुआ था। चोरों ने ताला तोड़कर दो मंजिलों से माल उड़ाया। करीब आधे घंटे बाद जब पुजारी की पत्नी घर पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर वेलकम थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: बाइक सवार बदमाशों ने बाउंसर को मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यादराम मंदिर के पंडित मदन मोहन परिवार के साथ तीन मंजिला मकान में अमन गली, छज्जूपुर में रहते हैं। सुबह चार बजे वह आरती कराने चले जाते हैं, करीब पांच बजे पत्नी कृष्णा भी आरती में शामिल होने जाती है। घर से जाते समय कृष्णा मुख्य गेट का ताला बाहर से लगा जाती है।

शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। कृष्णा पांच बजे मंदिर जाकर करीब साढ़े पांच बजे वापस लौटी तो उनके घर का सारा सामान फैला हुआ था। चोरों ने दो मंजिलों से करीब डेढ़ किलो चांदी, 10 तोले सोना व अन्य कीमती सामान उड़ा लिया।


वारदात के समय कृष्णा के बच्चे तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा रोष है, लोगों का कहना है कि लगातार बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है।

चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार
सीमापुरी पुलिस ने चोरी के आरोप में रेशमा नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने लाखों रुपये के चोरी के जेवरात बरामद किए। पुलिस की मानें तो आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर रेकी के बाद वारदात को अंजाम देती थी। 30 अक्तूबर को सीमापुरी से गैंग ने मोहम्मद मोहसिन नामक शख्स के यहां से लाखों रुपये का माल उड़ाया था। 7 नवंबर को गैंग ने जय किशन के यहां से लाखों का माल उड़ाया। पुलिस की माने तो रेशमा सीमापुरी की झुग्गियों में रहती है। एक सूचना के बाद झुग्गी पर छापामार कर उसे दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed