फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft century, women caught in a crowd of 50 thousand

चोरी में लगाया शतक, 50 हजार की भीड़ में पकड़ी गई महिला

Fri, 10 Jun 2016 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 05:11 PM IST
विज्ञापन
Theft century,  women caught in a crowd of 50 thousand
महिला चोर गिरफ्तार

सरोजनी नगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी शाबाशी के हकदार हैं। उन्होंने करीब 50 से 55 हजार की भीड़ में बैग चुराने वाली महिला को ढूंढ निकाला। सीसीटीवी फुटेज से महिला का चेहरा सामने आ गया था।

विज्ञापन


महिला भीड़भाड़ वाले बाजार व महंगे शोरूम में जाकर बैग आदि चोरी करती थी। महिला का बेटा चोरी के सामान को गफ्फार मार्केट में बेचता था। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने महिला, उसके बेटे और चोरी का सामान खरीदने वाले रिसीवर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


महिला बैग चोरी की वारदातों का शतक लगा चुकी है। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार बेरसराय निवासी अंकिता 21 मई को सरोजनी नगर मार्केट में खरीददारी करने गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ी गई महिला

Theft century,  women caught in a crowd of 50 thousand
Arrest

जब वह शूज स्टोर फैशनडॉटकॉम पर जूते खरीद रही थी उसने हैंड बैग साइड में रख दिया था। कुछ मिनट बाद देखा तो हैंडबैग गायब था। बैग में 50 हजार रुपये की कीमत के तीन मोबाइल फोन, दस हजार रुपये व डेबिट कार्ड आदि था।

शोरूम के सीसीटीवी फुटेज को देखा गया तो करीब 50 वर्ष की महिला बैग को उठा रही थी। सरोजनी नगर मार्केट में इसी तरह की चोरी की काफी घटनाएं सामने आ चुकी थीं।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी महिला का स्केच बनवाया गया और महिला को पकड़ने के लिए सरोजनी नगर एसएचओ वीकेपीएस यादव की देखरेख में एसआई नंदकिशोर, हवलदार कुलश्रेष्ठ व राजीव त्यागी की टीम बनाई गई।

50 हजार लोगों के बीच से ढूंढ निकाली महिला चोर

Theft century,  women caught in a crowd of 50 thousand
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics

गौरतलब है कि सरोजनी नगर मार्केट में हर रोज करीब 50 से 55 हजार लोग आते हैं। 8 जून को जब आरोपी महिला सरोजनी नगर मार्केट में आई तो पुलिस टीम ने उसे ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला की पहचान सवित्रा गांधी उर्फ सरोज गांधी (56) के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी के 39 बैग बरामद किए गए। सवित्रा गांधी द्वारा चुराए सामान को उसका बेटा अजय गांधी टेंक रोड निवासी सुरेश उर्फ हनी को गफ्फार मार्केट में बेचता था।

एसआई नंदकिशोर की टीम ने दबिश देकर अजय गांधी व सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी के 22 महंगे फोन बरामद किए गए। महिला सरोजनी मार्केट व सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर में चोरी की वारदात करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed