फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft case in noida sec-39

महिला के सिर पर बोतल फोड़कर घर को लूटा

Mon, 17 Feb 2014 01:29 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 17 Feb 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
theft case in noida sec-39

नोएडा में रविवार को दिनदहाड़े सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में घर में घुसकर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और लाखों के गहने और नगदी लूट ली।

विज्ञापन


घर में घुसते ही बदमाशों ने महिला के सिर पर बोतल फोड़ दी और विरोध करने पर जमकर पीटा। आधे घंटे तक बदमाश घर में लूटपाट करते रहे। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर- पार्किंग विवाद बना वारदात की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और वे शहर के बीचोबीच दिनदहाड़े घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

थाना सेक्टर-39 पुलिस के अनुसार सेक्टर-39 के बी ब्लॉक में छवि गोयल अपने बेटे और बेटी के साथ रहती हैं। रविवार दोपहर उनका बेटा और बेटी मार्केट खरीदारी करने गए थे।


इस दौरान घर में दो बदमाश घुस आए और छवि के सिर पर कांच की बोतल मार दी। अचानक हुए हमले से छवि जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। होश आने पर देखा कि बदमाश घर में लूटपाट कर रहे थे। छवि ने हिम्मत कर एक बदमाश का पैर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने छवि को जमकर पीटा और उसके मुंह में जुर्राब ठूंस कर हाथ-पैर बांध दिए।

यह भी पढ़ें: इंजीनियरों को ठगने वाले कंपनी मालिक का खुलासा

इसके बाद बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक बेखौफ घर में लूटपाट की और घर से लाखों के गहने और नगदी लूटकर भाग गए। इस दौरान छवि का बेटा तनिष्क आ गया। उसने बदमाशों को जाते हुए देखा। हालांकि तनिष्क ने सोचा कि कोई मिलने वाला आया होगा।

जब वह अंदर घर में पहुंचा तो घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। बेटे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ फर्स्ट शिवराम यादव ने बताया कि बदमाश घर से सोने का कड़ा, सोने की चेन और पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed