{"_id":"58b5a4614f1c1b677f830786","slug":"the-young-man-stabbed-to-death-in-a-dispute-over-a-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने के दौरान कहासुनी में युवक की चाकू मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने के दौरान कहासुनी में युवक की चाकू मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नगर इलाके में सोमवार रात शराब पीन के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। पीड़ित ने मरने से पूर्व पुलिस को तीन आरोपियों का नाम बताया है। भारत नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त चनमीत(24) के रूप में हुई। वह सपरिवार सावन पार्क अशोक विहार में रहता था। पुलिस को सोमवार रात साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि किसी ने एक युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर शराब की बोतल और कई गिलास मिले। पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
चनमीत ने मरने से पूर्व पुलिस को बताया कि वह विजय और दो अन्य लोगों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी होने पर उनलोगों ने उसके पैर और जांघ पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया।
अत्याधिक खून निकलने की वजह से चनमीत की मौत हो गयी। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि विजय इलाके का घोषित बदमाश है। पुलिस विजय व उसके अन्य सहयोगी की तलाश में दबिश दे रही है।